औरैया, जनवरी 2 -- कोतवाली क्षेत्र के चिटकापुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी रत्नेश कुमार ने अपने पुत्र के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि बीते सोमवार को उसका पुत्र गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही नामजद लोगों ने भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.