बुलंदशहर, मई 2 -- गांव देवली निवासी ईशू तेवतिया पुत्र गुलवीर सिह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में इशू तेवतिया ने बताया है कि वह ग्राम पंचायत के काम से सिविल इंजीनियर सतीश कुमार व काट्रेक्टर शकील के साथ ग्राम क्यामपुर मे गया था। वहा पर सतेन्द्र उर्फ पिंकी पुत्र सतवीर सिह निवासी ग्राम क्यामपुर उसके साथ गाली-गलोच करने लगा। मना करने पर मार-पिट पर उतारू हो गया। मौजूद लोगो ने बिच बचाव कराया तो जान से मारने की धमकी देकर वहा से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...