बगहा, फरवरी 20 -- रामनगर। गाली - गलौज व मारपीट के मामले में कुम्हार पट्टी, पुरानी बाजार निवासी राजू जयसवाल ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें उसने नारायणपुर निवासी रजी अहमद व उनके दो पुत्रों को नामजद कराया हैं। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि वह मुजरा गांव में अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मुमताज मिस्त्री की जमीन पर हो रही मापी को वह देखने लगे। इस दौरान उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। उधर मुमताज मिस्त्री ने रंगदारी मांगने गाली गलौज करने व मापी के लिए आए अमीन को भगा देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें उन्होंने नारायणपुर निवासी रजी अहमद को नामजद कराया हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.