लखीसराय, मई 3 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी अमन कुमार की पत्नी मिश्रा प्रिया प्रभास के द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इन लोगों पर घर में घुसकर गाली- गलौज करने, केस उठा लेने की धमकी देने, मारपीट करने, अभद्र व्यवहार करने, पिस्तौल के बल पर एक लाख चालीस हजार रुपये ले लेने एवं धमकी देने के आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और जांच- पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- गुन्नौर में दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, घर में घुसकर महिला को पीटने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...