उरई, मार्च 30 -- उरई। नया पटेल नगर स्थित निरंकारी भवन के पीछे रहने वाली ममता देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसियों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक उसके घर में काली मां का मंदिर बना हुआ है और नवदुर्गा पर्व पर उसने जवारे बोए थे। 27 मार्च की रात करीब 9 बजे जवारे विसर्जन के बाद पड़ोसी ने उसे अश्लील गालियां दीं। महिला का कहना है कि इस पूरी घटना की मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। आरोप है कि दोनों आरोपी आए दिन उसे परेशान करते हैं और उसके पुत्र छोटू को जान से मारने की धमकी देते हैं। साथ ही उसकी दोनों बेटियों को उठाकर ले जाने की भी बात कह चुके हैं, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। महिला ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। जबकि, उसका पति बीमार रहता है और रिक्शा चलाकर सहयोग करता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.