मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर गोसाई में महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर गोसाई निवासी सन्देश कुमारी पत्नी प्रदीप कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनके देवर अरुण कुमार ने गाली-गलौज की। आरोप है कि मना करने पर उनकी देवरानी अंजली ने लोहे की फूंकनी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के समय ननद सोनम भी मौके पर मौजूद थी, जिसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.