सोनभद्र, अप्रैल 11 -- अनपरा,संवाददाता। रात्रि में लगभग 12 बजे घर पर पहुंच गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर अनपरा पुलिस ने नूरिया मोहल्ला निवासी नुरूल आरफीन पुत्र स्व हाजी अब्दुल हमीद की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद इस्लाम उर्फ चिंटू निवासी नूरिया मोहल्ला के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नुरुल आरफीन ने बताया की दस मार्च की रात्रि को वारदात हुई थी जो सीसीटीवी में रिकार्ड हो गयी थी। इसके बाद वह बाहर चला गया था इसलिए अब आकर अपनी शिकायत दर्ज करा रहा हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...