गाली-गलौज के विवाद में मारपीट, महिला घायल
औरंगाबाद, जून 22 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड की चरकावां पंचायत स्थित झिकटिया गांव में गाली-गलौज के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मो. साबिर खान की 35 वर्षीय पत्नी जहीरा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। घायल महिला के पति ने रफीगंज थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के जावेद की पत्नी अंजुम खातून गाली-गलौज कर रही थीं। विरोध करने पर मारपीट की गई, जिसमें उनकी पत्नी घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- एकंगरसराय में मारपीट, महिला जख्मी मामले को लेकर पुलिस को आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.