कानपुर, मार्च 23 -- चकेरी। देवीगंज में नशेबाज युवक को गाली देने से मना करने पर आरोपित ने पीड़ित के साथ मारपीट की। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के देवीगंज निवासी लक्ष्मण के अनुसार 18 मार्च को बेटा समीर घर के बाहर खड़े होकर मां से बातचीत कर रहा था। तभी इलाके का युवक अंशू वहां आया और समीर से बिना वजह गाली गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपित ने समीर को बुरी तरह से पीटा। पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.