गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र की बागवाली कॉलोनी में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गौतमबुद्ध नगर के मॉडर्न रेलवे सिटी निवासी रामकिशोर ने बताया कि वह अपने बड़े भाई ब्रजकिशोर के घर बागवाली कॉलोनी रजापुर आया हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद चार लोगों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। रामकिशोर का आरोप है कि जब उसने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान शोर-शराबा होने पर मौके पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसी बीच उसके बड़े भाई ब्रजकिशोर और भाभी सुमन भी वहां पहुंच गए। पीड़ित का कहना है कि...