संभल, फरवरी 18 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव घुंघावली में गाली-गलौज के विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की और पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव घुंघावली निवासी शोएब मंगलवार दोपहर घर पर था, बताया जा रहा है कि इसी दौरान गांव निवासी आसिफ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा और चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से वह घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित को लेकर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.