गाली-गलौज के विरोध पर महिला को लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान
कन्नौज, मई 21 -- ठठिया संवाददाता। शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे युवक का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें पड़ोसी युवक ने महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना का विवरण पीड़िता शारदा पत्नी शिवसिंह निवासी ककरघटा ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे गांव निवासी देवीदयाल शराब के नशे में उनके घर के सामने आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। देर रात हो रहे हंगामे और अशोभनीय हरकतों का जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी अपना आपा खो बैठा और घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
महिला की चोटें महिला का आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.