बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के गांव नरायन नगला में गालीगलौज का विरोध करने पर महिला और उसके बेटे से मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शांति पत्नी धर्म सिंह की तहरीर पर पंकज पुत्र किशोरी, चरन सिंह पुत्र चंद्र, अवधेश पुत्र गंगासहाय, गुड्डू पुत्र मेघ सिंह और गुड्डू पुत्र रामौतार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शांति ने बताया कि चार मार्च की शाम आरोपी शराब के नशे में लाठी-डंडे लेकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसे और उसके बेटे अमर सिंह को पीटकर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...