मेरठ, मार्च 6 -- गाली-गलौच के विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट कर सिर पर कांच की बोतल मार दी गई। पीड़ित के भाई ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। नंगली किठौर निवासी आशीष पुत्र दौलतराम ने बताया कि गुरुवार को उसका भाई अनुज गांव की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में राहुल पुत्र लायकराम ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। अनुज ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की और कांच की बोतल उसके सिर पर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने अनुज को बचाया, लेकिन राहुल ने धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ितों ने आरोपी से जान-माल का खतरा बताया है। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और मामले की जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.