बदायूं, अप्रैल 19 -- थाना क्षेत्र के भूरीपुर कुसैना गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट की गई। पुरनलाल पुत्र बालकिशन ने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे गांव के गंगासिंह, राजू, इन्द्रेश और चन्द्रपाल ने उसे गाली देते हुए ललकारा। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जबकि गंगासिंह के हाथ में रायफल थी। हमले में पुरनलाल, उनकी पत्नी रामसनेही सहित परिवार के सदस्य सर्वेश, हरीश और सुखदेव घायल हो गए। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- मां बेटी से मारपीट करने वालों पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.