बदायूं, जनवरी 23 -- उघैती। थाना क्षेत्र के गांव लौथर में शराब पीकर गालियों का विरोध करने के बाद मामला इस कदर तूल पकड़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव लौथर में बुधवार की देर रात लगभग 9 बजे के करीब एक पक्ष का एक युवक अलाव के पास बैठा था और शराब के नशे में गालियां दे रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज का विरोध किया। गाली-गलौज का विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.