सोनभद्र, मार्च 7 -- सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र में गाली-गलौज के बाद युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम कोन निवासी राजेश कुमार जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9:50 बजे वह टेवाटन में चाय पीने गए थे। इसी दौरान बरवाखांड़ निवासी मुकेश यादव वहां पहुंचा और उनसे कहने लगा कि उनकी गाड़ी से उसे चोट लगी है। आरोप है कि बातचीत के दौरान मुकेश यादव गाली-गलौज करने लगा और अपने घर के अन्य लोगों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद सुकर यादव, सूर्यमणि यादव और रविंद्र यादव भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर उन्हें पकड़कर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार आसपास...