गोरखपुर, मई 1 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम कटाईटीकर (टोला मिश्रवलिया) निवासी हजरुन निशा ने गांव के दो लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुसार, 26 अप्रैल की शाम रंजिश को लेकर रावतपार निवासी संग्राम यादव और मझौरा निवासी भक्कू यादव उसके घर पहुंचे। दोनों ने उसे और उसके बेटे शकील अहमद को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार डरे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.