गाली-गलौज का विरोध किया तो पिटाई कर दी
हरदोई, जुलाई 1 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के कोढ़वा गांव निवासी एक युवक ने गांव के तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोढ़वा निवासी देवेंद्र ने कोतवाली देहात पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 जून की रात करीब 10 बजे गांव के सत्यम, सतीश और विजय बहादुर लाठी-डंडे लेकर उसके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल हरिनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.