बरेली, जून 23 -- ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले युवक से इलाके के चार भाइयों ने गाली गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। पीड़ित ने चारों के खिलाफ किला थाना में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई की जा रही है। जसौली कुंवरपुर किला निवासी उमेश के मुताबिक रविवार को दोपहर करीब एक बजे वो बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकला। रास्ते में गांव के चार भाई अजय, आनंद, राहुल और नीरज ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की। इसी दौरान उसकी गर्दन पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया और खून बहने लगा। उसने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग न...