लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहेरवा में शराब के नशे में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर एक युवक और उसकी मां ने पड़ोसी पर हमला कर दिया। मारपीट में युवक का सिर फट गया, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी भाभी को भी चोटें आईं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम बहेरवा निवासी दरबारी लाल के अनुसार, 24 फरवरी की शाम करीब 4 बजे पड़ोस का पप्पू शराब पीकर उसे गालियां दे रहा था। जब दरबारी ने इसका विरोध किया, तो पप्पू और उसकी मां रामगुनी ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई दरबारी की भाभी नीलम देवी को भी आरोपियों ने पीटा, जिससे उनके पैर में चोट आई है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.