गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटा, दो पर मुकदमा
बदायूं, जून 8 -- गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट करने, डंडों से हमला कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल के सिर और शरीर में चोट आने की शिकायत की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव का है। गांव निवासी धर्मा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री का परिवार उनके साथ रहता है। पांच जून की सुबह उनके दामाद सुरेन्द्र और उनका पुत्र भूसा लगाने के लिए बटिया पर गए थे। इसी दौरान वहां गांव के अनिल और रूपराम पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।धर्मा देवी का आरोप है कि जब सुरेन्द्र ने गाली देने का विरोध किया तो अनिल और रूपराम ने लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सुरेन्द्र के सिर और शरीर में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.