गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट, पांच पर मुकदमा
बदायूं, जून 10 -- गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया गूजर गांव का है। रामभजन पुत्र जगन्नाथ राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच जून की रात करीब आठ बजे गांव का पिंटू राठौर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर पिंटू, उसकी पत्नी , मां , बहन और भाई मिलन ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मिलन के हाथ में कांता था, जिससे जांघ में गहरा घाव हो गया। मारपीट में हाथ, पैर और सिर पर भी चोटें आईं। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.