संभल, अप्रैल 1 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सादातबाड़ी में मंगलवार को सुबह गाली-गलौच का विरोध करने पर महिला ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई है। गांव निवासी प्रभाकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह गांव की ही महिला अपने बेटे के साथ उसके घर पहुंची और पिता को गालियां देने लगी। उसने विरोध किया तो, पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे पिता का सिर फट गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख दोनों पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। वहीं प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.