गाज़ियाबाद, सितम्बर 4 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में चार युवकों ने घर के बाहर खड़ी महिला के साथ मारपीट की। पड़ोसी द्वारा बीच बचाव करने पर चारों ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट में पड़ोसी के बेहोश होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता नीता ने बताया कि 31 अगस्त शाम को घर के बाहर गली में खड़ी थी। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले अमन, विशाल, सिब्बू अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। उनके द्वारा विरोध जताने पर चारों ने मारपीट की। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...