संतकबीरनगर, मई 12 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। ​बेलहर कला थाना क्षेत्र के निबियहवा में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला और उनके बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर में निबियहवा निवासी सुशीला पत्नी रामहित पासवान ने लिखा है कि विपक्षी अजय पुत्र कपिल ने उनके मोबाइल पर अभद्र और गंदी गालियां रिकॉर्ड करके भेजी थीं। जब सुशीला इस बात का उलाहना देने विपक्षी के घर पहुंचीं तो वहां विवाद बढ़ गया। जिसके बाद कपिल, उनकी पत्नी काजल और अजय ने एकजुट होकर सुशीला और उनके बच्चों के साथ गाली-गलौज किया। यह भी पढ़ें- गिट्टी गिराने को लेकर मारपीट कर जख्मी करने की प्राथमिकी विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और लाठी से उनकी पिटाई कर दी। इसके अलावा जान...