कन्नौज, जून 26 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के ठठिया खेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों द्वारा पिता-पुत्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम ठठिया खेड़ा निवासी नरेश चंद्र पुत्र दुलारे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के लवकुश और सचिन, पुत्रगण बेचेलाल, वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में नरेश चंद्र के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र सूरज पर भी आरोपियों ने हमला कर दिय...