बरेली, मार्च 4 -- नवाबगंज। गालियां देने से मना करने पर दबंग ने एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरखन गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक दबंग से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार सुबह वह घर के दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान दबंग अपने बेटे के साथ वहां आया और बेवजह गालियां देने लगा। विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। दबंगों ने उनके नाबालिग बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...