हरदोई, जून 13 -- हरदोई। महोईपुरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महोलीपुरी निवासी अखिलेश ने बताया कि आठ जून की रात करीब 8:30 बजे गांव के शुभम तथा पाटकुआ गांव निवासी सूरज उसे और उसकी पत्नी नीलम को गंदी-गंदी गालियां देने लगे, जब दोनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में अखिलेश को चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली देहात पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। कोतवाल हरिनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...