इटावा औरैया, मार्च 10 -- जसवंतनगर। लोकपुरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर दंपति के साथ मारपीट कर दी। ग्राम लोकपुरा निवासी गीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मार्च की सुबह करीब 8 बजे उनके पति विनोद कुमार घर से बेलदारी के काम पर जा रहे थे। उसी दौरान गांव के दीनदयाल, धीरज, मलखान व चन्द्रकला पत्नी दीनदयाल उनकी बेटी को गाली-गलौज कर रहे थे।जब उसने और उसके पति ने इसका विरोध किया तो सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें और उनके पति को चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.