मुरादाबाद, मई 23 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गनीमतनगर में गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने महिला और उसके पति के साथ घर में घुसकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता उस्मान की पत्नी ने थाना भोजपुर में दी गई तहरीर में बताया कि 23 मई 2026 की सुबह करीब छह बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली रेहाना पत्नी रहमत उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगी। जब उसने विरोध किया तो रेहाना के साथ रहमत पुत्र मनजूर और शाने आलम पुत्र रहमत भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने घर में घुसकर महिला तथा उसके पति उस्मान के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आर...