फतेहपुर, जनवरी 24 -- बहुआ। ललौली थाना के महना गांव निवासी संजय पांडेय ने बताया कि वह अपने गांव महना से बंधवा स्थित घर जा रहा था। तभी महना मोड़ बंधवा के पास उसे बहुआ कस्बे के पूर्वी कृष्णा नगर का रहने वाला अभय मिल गया। बिना किसी बात के गाली गलौज करते हुए उसके हाथ पैर तोड़ देने और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित ने बताया कि इसके खिलाफ थाने में पहले भी गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.