औरैया, जनवरी 25 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित अंबेडकर रोड विद्यानगर निवासी माया देवी पत्नी राम बहादुर ने कोतवाली में तहरीर देकर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर में माया देवी ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे परिवार के लोग आपस में लेन-देन को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के दो नामजद और दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उनके पुत्र बबलू और दामाद जितेंद्र ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। बताया गया कि मारपीट के दौरान बचाने आईं पुत्री करिश्मा और बहन करीना के साथ भी मारपीट की गई, जिससे सभी को चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.