उरई, अप्रैल 3 -- कोंच। कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर की आशा देवी पत्नी राजकुमार देवरानी रानी एवं संजना के साथ 2 अप्रैल की रात 11 बजे समाधि पर फूल चढ़ाने जा रही थी तभी ग्राम के ही महिला और उसके परिजनों ने लात घूसों से मारने लगे। चिल्लाने पर आशा के पति राज कुमार एवं देवर जय प्रकाश और प्रदीप सहित ग्रामीणजन आ गए तो उक्त लोग फर्जी मुकद्दमें में फंसाने की धमकी देते हुए भाग गए और उन्होंने फर्जी मुकदमा भी लिखवा दिया। उक्त के सम्बन्ध में आशा देवी ने दिन शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...