भागलपुर, मार्च 13 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र की लत्तीपाकर निवासी मीनाक्षी अपूर्वा पिता स्व. सुरेश प्रसाद सिंह ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर दिनेश प्रसाद सिंह पिता स्व. दशरथ प्रसाद सिंह, प्रहलाद प्रसाद सिंह, हरेकृष्ण सिंह दोनों के पिता दिनेश सिंह पर अपनी खेत में लगी फसल कटाई कराने के दौरान हथियार से लैस होकर गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। बताया कि पिताजी की मृत्यु होने के कारण मेरी जमीन ये लोग हड़पना चाहते है। प्रहलाद सिंह हाथ में हथियार लेकर थाना जाने पर गोली मारने की धमकी देने लगा। हरेकृष्ण सिंह खेत से नहीं जाने पर जान मारने की धमकी व पचास हजार रुपये रंगदारी की मांग करने लगा। गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.