गाली गलौज कर महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 9 -- पूरनपुर। थाना घुंघचाई के गांव चंदोखा के रहने वाले निखिल पुत्र ओमप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 6 मई को पड़ोस की मुन्नी देवी पत्नी श्यामाचरण उनकी पत्नी धारावती के साथ गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर मुन्नी देवी और उसके बेटे रोहित ने धारावती के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुन्नी देवी और रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- दुकानदार पर बांके से किया प्रहार यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.