लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है। शहर के मोहल्ला तीर्थ निवासी राकेश बाजपेई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 3 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह अपने बेटे के साथ मिल रोड स्थित राकेश मिश्रा की दुकान पर सामान खरीद रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ला गजेन्द्रपुरी वार्ड नंबर-6 निवासी अवनीश तिवारी उर्फ पुत्ती अपने बेटे के साथ वहां पहुंच गया और पीछे खड़े होकर भद्दी गालियां देने लगा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। राकेश बाजपेई के अनुसार उक्त व्यक्ति पहले भी उन पर जानलेवा हमला कर चुका है, जिसमें उन्हें गोली लगी थी। साथ ही आरोपी पर पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज होने की बात कही ग...