हरदोई, मार्च 21 -- मल्लावां। देवीपुरवा निवासी बुद्धू ने गांव के ही सोनेलाल और मनोज और विक्की, कपिल के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि बिना किसी बातचीत के 19 मार्च को उक्त लोग गाली-गलौज करने लगे। जब मना किया तो सभी लोगों ने लात घूसों और डंडों से मारापीटा। जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...