प्रयागराज, अप्रैल 8 -- थरवई थाना क्षेत्र के आदमपुर उपडौरा गांव के अधेड़ के साथ गाली गलौज करने, एससी-एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने सूरज और उसके आधा दर्जन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में शिव राम मिश्रा ने आरोप लगाया कि वह झूंसी में रहते हैं। तीन मार्च को खेत पर फसल कटाई के लिए पहुंचे तो कुछ युवक पेड़ काट रहे थे। मना किया तो युवकों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज की। एससी-एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.