बस्ती, मई 11 -- नगर बाजार। नगर बाजार थानाक्षेत्र के मीतनजोत गांव में मारपीट और मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मीतनजोत निवासी सिरजन ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने उनके साथ अभद्रता की। पीड़ित का कहना है कि आरोपी गोविंद, जिगर, संतोष और गौरव ने बिना किसी ठोस कारण के उन्हें घेर लिया और गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने मिलकर जमकर पिटाई की। विपक्षियों ने उन्हे मारने की धमकी भी दी, जिससे पीड़ित का परिवार डरा-सहमा हुआ है। थानाध्यक्ष नगर बाजार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.