औरंगाबाद, जनवरी 3 -- कुटुंबा प्रखंड के सिमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अजनिया गांव निवासी धनेश्वर पासवान ने गाली गलौज और मारपीट को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने अपने ही गांव के अरविंद सिंह को नामजद आरोपी बनाया है। आरोप है कि गाली गलौज के दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और गांव खाली करने की धमकी दी गई। शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। मारपीट में धनेश्वर पासवान को हल्की चोटें आईं, जिनका उन्होंने स्थानीय दवा दुकान से उपचार कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.