फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र ग्राम पृथ्वीपुर झब्बलपुर निवासी महिला ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ गाली गलौज एवं मारपीट करने की शिकायत की है। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पृथ्वीपुर झब्बलपुर निवासी अंजलि पत्नी अरविंद कुमार ने थाना खैरगढ़ पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के बाहर बने मंदिर के समीप हमारी गाय बधी रहती हैं। गाय से दूध निकालने के लिए गई थी तभी आदेश कुमार, सुदेश कुमार, बबलू उर्फ सुरजीत पुत्रगढ़ मोहर पाल निवासी पृथ्वीपुर झब्बलपुर ने गाली गलौज देना शुरू कर दिया। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.