गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में मुकदमा
शाहजहांपुर, मार्च 30 -- पुवायां। महिला को जाति सूचक गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सिधौली के गांव आयु निवासी रीता देवी पत्नी रंजीत कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह 27 मार्च को किसी काम से पुवायां आ रही थी। तभी शाहजहांपुर रोड स्थित सुरेंद्र खाद वाले के सामने गांव बड़ा गांव निवासी बारिश ,अलीशेर पुत्र गण गुलशेर ने रोक लिया और गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम बहुत बड़ी नेता बनती हो तुम्हारे बड़ा गांव स्थित प्लाट पर पूर्व में हमने कब्ज़ा कर लिया है तब तुमने कुछ नहीं कर पाया। जाति सूचक गाली गलौज करते हुए मारपीट की। तथा धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारे मकान पर भी कब्जा कर लेंगे और जान से मार देंगे। पुलिस ने उक्त मामले की दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.