पीलीभीत, मई 8 -- पूरनपुर। थाना घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि गांव का ही रहने वाला कमलेश आए दिन उसके साथ गाली गलौज करता है। एक मई को कमलेश ग्रामीण के घर के बाहर गाली दे रहा था। शोर सुनकर ग्रामीण की पत्नी दरवाजे पर पहुंच गई। इस पर आरोपी कमलेश ने उसकी ओर अश्लील इशारे किए। इस पर ग्रामीण ने विरोध किया। आरोप है कमलेश ने घर में घुसकर ग्रामीण के साथ मारपीट की और नुकीले हथियार से उस पर वार कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर कमलेश पुत्र रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...