पाकुड़, जून 4 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा गांव निवासी मोकीम शेख द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ न्यायालय में दायर परिवाद संख्या 952/2025 में न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाने में अजहरुल शेख उर्फ आजु शेख, महबुब आलम उर्फ टिंकू, जाकिर शेख, कुतूबुद्दीन शेख, रेहान शेख उर्फ जिम्मी दमदमा गांव निवासी सहित अन्य 20 से 30 लोगों के खिलाफ एकमत होकर गाली-गलौज कर मारपीट करने, धमकी देने, अर्धनग्न करने व मजार में लगाए गए वृक्ष को काटने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत थाना कांड संख्या 87/2026 दिनांक 03/06/2026 दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- सोने का जेवर हड़प लेने के आरोप में एक के खिलाफ मामला दर्ज यह भी पढ़ें- गाली-गलौज, मारपीट व छेड़खानी करने के आरोप में एक के खिलाफ...