गाली-गलौच का विरोध करने पर मारपीट, बच्चे को छत से फेंका
बागपत, जुलाई 13 -- खेकड़ा। खेकड़ा कस्बे में परिवार से मारपीट और बच्चे को छत से फेंकने का मामला सामने आया है। बच्चे के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनो ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खेकड़ा कस्बे की पट्टी चक्रसैनपुर निवासी रवि पुत्र नंदकिशोर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले चांद और गुड्डू ने बगैर किसी बात के गाली-गलौज की। गाली-गलौच का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके परिवार से मारपीट की और घर की छत पर पथराव भी किया। आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसके मकान की छत पर पहुंचे और उसके बेटे करण को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे करण के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.