बुलंदशहर, फरवरी 19 -- कोतवाली देहात पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर सैलून संचालक की हत्या का खुलासा करते हुए उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो आरोपी ने पूछताछ में सैलून संचालक पर गलत संबंध बनाने का प्रयास करने और इंकार करने पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है, जिसके चलते आरोपी ने गुस्से में आकर ईंट की पटिया से वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पटिया और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है। गौरतलब है कि 17 फरवरी की रात को कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक निर्माणाधीन मकान से गांव कमालपुर निवासी सैलून संचालक शमीम अहमद का शव मिला था। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.