उरई, मार्च 29 -- जालौन। मोहल्ले के लोगों के साथ विवाद व गाली, गलौज किए जाने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी मुस्तफा रविवार की सुबह मोहल्ले में खड़े होकर आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता और गाली, गलौज कर रहा था। मोहल्ले के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुचंी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...