बागपत, फरवरी 17 -- बिनौली। बुढेड़ा गांव में गाली गलौच करने का विरोध करने पर चार पांच लोगों ने एक परिवार के लोगों पर ईंट पथराव करके उनके साथ मारपीट की। जिसमें पिता पुत्री गंभीर रुप से घायल हुई हैं। घायल सोनिया ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी संजय का परिवार उनसे रंजिश रखता हैं। वह बिना बात रोज गाली-गलौज करते रहते हैं। सोमवार की शाम उसके ससुर सोमपाल और ननंद सोनम ने उनके गाली देने का विरोध किया तो गौतम, आशु, मनीषा, बबली ने एक राय होकर उनके घर पर ईंट पथराव किया जिससे उसके ससुर सोमपाल और ननंद गंभीर रुप से घायल हुये हैं। सूचना पर पुलिस ने आकर स्तिथि को काबू में किया। घायलों को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया हैं। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरु कर दी गयी है।

हि...