धनबाद, अप्रैल 27 -- चासनाला, प्रतिनिधि। धनबाद नगर निगम के वार्ड 51 अंतर्गत पाथरडीह अजमेरा स्थित बंगाली कोठी की करीब 2500 की आबादी पिछले छह महीनों से पानी की भारी किल्लत झेल रही थी। वार्ड पार्षद डॉ. बीरेंद्र कुमार की पहल व इजे एरिया के महाप्रबंधक टी पासवान व पीओ एसके सिन्हा के सहयोग से गुरुवार से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने पार्षद, जीएम और पीओ का धन्यवाद करते हुए मिठाइयां बांटीं। डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 6 नंबर खदान से पानी बंद होने के कारण लोग त्रस्त थे, जिसे प्रबंधन के सकारात्मक रुख से बहाल किया गया। यह भी पढ़ें- सीसीएल अर्पिता महिला मंडल के निर्देशन में खुला प्याऊ मौके पर सुभाष पासवान, गौरी देवी, विभा देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.